चकरनगर: गोपालपुर परिषदीय विद्यालय में दो गैस सिलेंडरों सहित अन्य सामान की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
खण्ड विकास क्षेत्र के एक परसदीय विद्यालय गोपालपुरा में बने रसोई घर में चोरों ने गेट का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर सहित बर्तन चोरी कर लिये। दूसरे दिन स्कूल पहुंचने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक को घटना की जानकारी हुई। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामप्रकाश ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आज गुरुवार को करीब 3 बजे जानकारी दी है