चकरनगर: भोया गांव के खेतों पर तेंदुए ने गोवंशी को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत
चकरनगर तहसील क्षेत्र के गांव भोया के बाहर सरसों के खेत में तेंदुए ने आज बुधवार भोर सुबह 5 बजे एक छुट्टा गोवंशी को मार गिराया। तेंदुए की दहाड़ सुनकर खेत पर लेटे लोग अपने-अपने घर भाग गए। सैंक्चुअरी की टीम जांच पड़ताल में जुटी है। तो वहीं तेंदुए की चहलकदमी को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।सैंक्चुरी कर्मियों ने ग्रामीणों को सचेत किया है