चकरनगर: तेजपुरा में विशालकाय अजगर दिखने से मचा हड़कंप, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू और लिया कब्जे में
बुधवार शाम करीब 4बजे वन सैंक्चुरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेजपुरा के अड्डा पर एक किसान राजेश सिंह के घर के समीप विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया।किसान के द्वारा सम्बंधित सैंक्चुरी टीम को सूचना दी गई सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने रेस्क्यू करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद विशालक़ाय अजगर को कब्जे में लेकर उसके प्रकृतिकवास चंबल के बीहड़ मे छोड़ दिया गया है