चकरनगर: ग्राम रुझिया में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे चकरनगर थाने के गांव रुझिया में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से नरेंद्र पुत्र विजय,जितेंद्र पुत्र विजय सिंह को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए एसडीएम की अदालत भेज दिया है।तो वहीं एसडीएम कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों पर 6 माह तक विवाद न करने की पाबंदी लगाते हुए जमानत दे दी है।