कोल: हरदुआ गांव के निकट रजवाहे में मिला अज्ञात महिला का शव, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Koil, Aligarh | May 5, 2025 जनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के हरदुआ गांव के निकट रजवाहे में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के द्वारा सुबह रजवाहे में महिला के शव को देखा गया इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा तुरंत इलाका पुलिस को सूचना दी गई मौके पर सैकड़ो की तादाद में आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।