कोल: हरदुआगंज में चेकिंग के दौरान कार सवारों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, 3 को किया गिरफ्तार, एक फरार
Koil, Aligarh | May 4, 2025 अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के बुड़ासी चौकी के निकट की है। जहां चेकिंग के दौरान रविवार की रात कार सवारों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। घटना में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि तीन बदमाशों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। वही एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।