कोल: कमिश्नरी गेट के पास अज्ञात व्यक्ति का चाकू से गुदा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, शव भेजा मोर्चरी
Koil, Aligarh | May 4, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के कमिश्नरी गेट के पास की है। जहां चाकू से गुदा हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल देर रात तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।