कोल: कोतवाली नगर पुलिस टीम ने बिहारी कालोनी के पास से शातिर चोर को चोरी की ट्रैक्टर ट्राली के साथ गिरफ्तार किया
Koil, Aligarh | May 4, 2025 थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान शातिर चोर कालू उर्फ कलुआ पुत्र भगवती प्रसाद को बिहारी कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया।शातिर चोर के कब्जे से चोरी किया हुआ ट्रैक्टर आईसर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP81 CH 0625 मय ट्राली के साथ बरामद किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।