कोल: अलीगढ़ नगर आयुक्त विनोद कुमार का तबादला, प्रेम प्रकाश मीणा को बनाया गया नया नगर आयुक्त
Koil, Aligarh | May 4, 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। तबादले की लिस्ट में अलीगढ़ के नगर आयुक्त विनोद कुमार का नाम शामिल है। विनोद कुमार को अब उत्तर प्रदेश शासन में शिक्षा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। इसी बीच उन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ नगर आयुक्त के रूप में नई तैनाती मिली है।