कोल: चिरंजीलाल स्कूल के पास से पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का पीतल व अवैध असलाह किया बरामद
Koil, Aligarh | May 4, 2025 थाना सासनीगेट पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में चोरों ने अपना नाम विकाश उर्फ निक्की उर्फ छोटू पुत्र सतीश एवं राजकुमार पुत्र गणेश चंद बताया पुलिस ने चोरों की कब्जे से चोरी की 12 किलो पीतल की स्क्रैप, मूर्ति,क्रिकेट टूर्नामेंट का कप शील्ड आदि सामान बरामद किया।