धार गौशाला भूमि विवाद, भड़के गौसेवक, अतिक्रमण का आरोप, आंदोलन की चेतावनी।धार बकरी पालन केंद्र क्षेत्र में स्थित प्रकृति वात्सल्य गौशाला की जमीन को लेकर शनिवार शाम 5:20 बजे बड़ा विवाद सामने आया। गौशाला अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी ने उद्योग विभाग पर बिना सूचना और सीमांकन के गौशाला से सटे 10 प्लॉटों पर रातों-रात वायर फेंसिंग कर अतिक्रमण की कोशिश का आरोप लगाया।