जगाधरी: यमुनानगर की स्पेशल सेल की टीम ने चोरी के मामले में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान भी हुआ बरामद
यमुनानगर की स्पेशल सेल की टीम ने दो बाइक चोर वह टेंट की दुकान में चोरी करने के मामले में तीन आरोपी सहित पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं । 15 अप्रैल को महावीर चौक के पास से इन्होंने यह बाइक चोरी की थी और 27 अप्रैल को खानपुर लेदी रोड पर एक टेंट हाउस से सामान चोरी किया था। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।