महिला एवं बाल विकास विभाग के ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में रेनू शर्मा ने की शिरकत
अहमदपुर आंगनवाड़ी केंद्र में माताओं एवं बच्चों से किया संवाद, पोषण व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
अहमदपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव अहमदपुर के आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा डबवाली जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा ने शिरकत करते हुए आंगनवाड़ी केंद्र पर उपस्थित माताओं एवं बच्चों से संवाद किया।
इस दौरान रेनू शर्मा ने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए माताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए उचित पोषण, स्वच्छ वातावरण और समय पर स्वास्थ्य देखभाल बेहद महत्वपूर्ण है। स्वस्थ बचपन ही स्वस्थ परिवार और जागरूक समाज की नींव तैयार करता है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। माताओं के साथ संवाद करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। रेनू शर्मा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाओं और बच्चों के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलता है तथा पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
इस अवसर पर श्री कृष्ण यादव, श्री बलदेव सिंह, श्री सुभाष जी, श्री रमन जी सहित आंगनवाड़ी की महिला कार्यकर्ता एवं अन्य उपस्थित रहे।
Dabwali, Sirsa | Sep 26, 2026