Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
gurvinderpannu
प्रभात सीड के रैम्बो नरमे का कमाल, अंगूरों की तरह लगे टिंडे, गांव खोखर में किसान बोला, मैनु सिर्फ एक ही एकड़ का बीज मिला था, बम्पर होगी पैदावार, इलाके में नरमे से किसान होंगे निहाल
Dabwali, Sirsa
| Sep 25, 2026
MORE NEWS
महिला एवं बाल विकास विभाग के ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में रेनू शर्मा ने की शिरकत अहमदपुर आंगनवाड़ी केंद्र में माताओं एवं बच्चों से किया संवाद, पोषण व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक अहमदपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव अहमदपुर के आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा डबवाली जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा ने शिरकत करते हुए आंगनवाड़ी केंद्र पर उपस्थित माताओं एवं बच्चों से संवाद किया। इस दौरान रेनू शर्मा ने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए माताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए उचित पोषण, स्वच्छ वातावरण और समय पर स्वास्थ्य देखभाल बेहद महत्वपूर्ण है। स्वस्थ बचपन ही स्वस्थ परिवार और जागरूक समाज की नींव तैयार करता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। माताओं के साथ संवाद करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। रेनू शर्मा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाओं और बच्चों के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलता है तथा पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इस अवसर पर श्री कृष्ण यादव, श्री बलदेव सिंह, श्री सुभाष जी, श्री रमन जी सहित आंगनवाड़ी की महिला कार्यकर्ता एवं अन्य उपस्थित रहे।
Dabwali, Sirsa | Sep 26, 2026
Dabwali, Sirsa | Sep 26, 2026
लायंस क्लब मंडी डबवाली सुप्रीम ने श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में लगाया नि:शुल्क जांच एवं रक्त परीक्षण शिविर *डबवाली का हर युवा नशे से दूर रहे, स्वस्थ रहे और अपने परिवार व समाज के लिए गर्व बने* गुरदीप कामरा मंडी डबवाली। लायंस क्लब मंडी डबवाली सुप्रीम द्वारा शिव पथ लैबोरेटरी के सहयोग से श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में एक नि:शुल्क जांच एवं रक्त परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर क्लब अध्यक्ष लायन गुरदीप कामरा दर्दी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। लायंस क्लब सुप्रीम ने पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम “भांगड़ा बीट” से जुड़ते हुए और इसे अपना समर्थन देते हुए इस कैंप का आयोजन किया, ताकि युवाओं और आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशा छोड़कर गर्व से जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा सके। प्रधान लायन गुरदीप कामरा दर्दी ने कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत समाज की नींव है। हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं आमजन तक नि:शुल्क पहुंचें और युवा नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सम्मानजनक एवं खुशहाल जीवन की ओर बढ़ें। शिविर में कुल 113 लोगों की शुगर (रक्त शर्करा) की नि:शुल्क जांच की गई, जिनमें से 65 मरीजों के सीबीसी (CBC) टेस्ट भी किए गए, जो बिल्कुल नि:शुल्क होंगे। इन सभी टेस्ट की रिपोर्ट नई अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 109 से प्राप्त की जा सकती है। प्रधान लायन गुरदीप कामरा दर्दी ने कहा कि“लायंस क्लब सुप्रीम का उद्देश्य केवल शिविर लगाना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश पहुंचाना है। हम चाहते हैं कि डबवाली का हर युवा नशे से दूर रहे, स्वस्थ रहे और अपने परिवार व समाज के लिए गर्व बने। नशे को ना और स्वस्थ जीवन को हाँ—इसी संकल्प के साथ लायंस क्लब सुप्रीम निरंतर सेवा के कार्य करता रहेगा।” शिविर के दौरान डबवाली पुलिस अधीक्षक (एसपी) मैडम जसलीन कौर ने कैंप का दौरा किया और लायंस क्लब सुप्रीम की इस बेहतरीन समाजसेवी पहल की जमकर सराहना की। क्लब सचिव लायन समर्थ चावला और प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन अमन चुघ ने बताया कि आम जनता को इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अगला नि:शुल्क कैंप 27 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी पार्क, अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ज़ोन चेयरमैन लायन आशीष मेहता, कनु प्रिया मेहता, सुमन कामरा, लायन डॉ. अश्वनी सचदेवा, डॉ. स्वाति सचदेवा, डॉ. दीपक पाहूजा, लायन डॉ. अश्वनी बत्रा, लायन सुदेश वर्मा, सीमा वर्मा, लायन इंदरप्रीत मोंगा, टीकम जग्गा, तरसेम कुमार रिटायर JE एवं मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Dabwali, Sirsa | Sep 26, 2026
डेरा सच्चा सौदा की अनोखी मुहिम, कमाल का है डेरा वाले प्रेमियों का जिगरा, सिरसा जिला के इस गांव में मरणोपरांत भी होता बड़ा काम
Dabwali, Sirsa | Sep 26, 2026
सिरसा के भाजपा नेता की राजनेताओं पुलिस सरपंचों को नसीहत, नशे वाले का तो घर का पानी भी ना पियो
Dabwali, Sirsa | Sep 26, 2026
डबवाली से 8 दिन पहले लापता हुआ पग नस्ल का डॉगी जेरी लौटा घर, परिवार में खुशी की लहर, बता दें कि ₹5000 के डोगी के लिए डॉगी लवर रेस्टोरेंट मालिक ने ₹25000 का इनाम घोषित किया था।
Dabwali, Sirsa | Sep 25, 2026
गांव जोगेवाला के देसूजोधा रोड पर पेट्रोल पंप से बोतल में तेल भरवाने आये बदमाशों ने कर दिया कसुता कां*ड, 50 हजार की नकदी लेकर फुर, cctv में कैद हुई वारदात
Dabwali, Sirsa | Sep 24, 2026
किसानों की सुविधा सर्वोपरि, खरीफ खरीद को लेकर सतीश जग्गा के नेतृत्व में मार्केट कमेटी ने कसी कमर सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन लाभार्थियों को दिए 2 लाख रुपए के चेक; हर खरीद केंद्र व सब-यार्ड पर दो-दो सदस्य संभालेंगे निगरानी, मुख्य यार्ड में चार सदस्य तैनात डबवाली। खरीफ सीजन में किसानों को फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो और मंडियों में खरीद व्यवस्था सुचारू एवं निर्बाध रहे, इसे लेकर मार्केट कमेटी डबवाली ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चेयरमैन सतीश जग्गा की अध्यक्षता में हुई बैठक में खरीद व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक का संचालन सचिव ऋषि राज यादव ने प्रभावी ढंग से किया। बैठक में सतीश जग्गा ने कहा कि किसान हित और समय पर फसल खरीद सर्वोच्च प्राथमिकता है। खरीद सीजन में किसानों को अनावश्यक इंतजार या किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी तत्परता व आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से खरीफ खरीद व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने का प्रस्ताव पारित किया। खरीद व्यवस्था की निगरानी को लेकर भी स्पष्ट जिम्मेदारियां तय की गईं। प्रत्येक खरीद केंद्र और प्रत्येक सब-यार्ड पर मार्केट कमेटी के दो-दो सदस्य तैनात रहेंगे, जो वहां की व्यवस्थाओं एवं खरीद प्रक्रिया पर निगरानी रखेंगे। वहीं मुख्य प्रिंसिपल यार्ड की व्यवस्था देखने के लिए चार सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खरीद अवधि में कमेटी स्टाफ पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगा तथा आवश्यकता के अनुसार अस्थायी स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त जगह की जरूरत वाले खरीद केंद्रों पर भी चर्चा हुई। जहां से अतिरिक्त स्थान के लिए मांग प्राप्त हुई है, वहां आवश्यकता एवं औचित्य की जांच के बाद प्रशासन से अनुमति लेने का निर्णय लिया गया, ताकि फसल खरीद के दौरान जगह की कमी के कारण किसानों को परेशानी न हो। चेयरमैन देवकुमार शर्मा, चैयरमेन सतीश जग्गा, सचिव ऋषि राज, विजय वधवा, राजप्रीत सिंह मागेंआना ने सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को कुल 2 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। रविदास नगर, मंडी डबवाली निवासी जिन्ना देवी पत्नी मक्खन लाल को 1,25,000 रुपए, गांव कालूआना निवासी सुमित्रा देवी पत्नी ओमप्रकाश को 37,500 रुपए तथा गांव गंगा निवासी ओमप्रकाश पुत्र मनीराम को 37,500 रुपए का चेक प्रदान किया गया। देवकुमार शर्मा तथा सतीश जग्गा ने कहा कि पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान सेवा और संवेदना को जनसरोकार से जोड़ने का माध्यम है, जिसके तहत जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक के बाद मार्केट कमेटी सदस्यों एवं अधिकारियों ने अटल कैंटीन का दौरा किया और वहीं भोजन किया। सदस्यों ने भोजन के स्वाद एवं गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए कहा कि अटल कैंटीन किसानों, श्रमिकों, कर्मचारियों और आमजन के लिए किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की उपयोगी सुविधा है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष अमीलाल पारीक, एसडीओ लखबीर सिंह, अधिकारियों में महावीर डूडी, मैनपाल वर्मा, जतिंदर सिंह, पुष्पिंदर तथा मार्किट कमेटी सदस्य अजैब सिंह भाटी, कमलकांत दुरेजा, संदीप चावला, जगसीर शेरगिल, जगदीश महार, कमल सचदेवा, सुभाष मोंगा, सुखदेव भरत मुन्नावाली, नंदलाल, मोहिंदर डूडी, कृष्ण किनिया, पार्षद विकास शर्मा, विनेश छाबड़ा, बसंत कालूआना सहित अन्य उपस्थित रहे।
Dabwali, Sirsa | Sep 24, 2026