गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया समाहरणालय में डीएम ने मानसरवा नाला के विस्तारीकरण और पक्कीकरण को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
गया समाहरणालय में डीएम शशांक शुभंकर ने मनसरवा नाला के विस्तारीकरण और पक्कीकरण को लेकर आरसीडी के अभियंता और सदर एसडीओ सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार की दोपहर 2बजे बैठक की गई।डीएम ने कहा कि मनसरवा नाला का जो पार्ट कच्चा है उसे तेजी से पक्कीकरण करवाया जाय।स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नाला निर्माण के दौरान लेवलिंग अनिवार्य रूप से जांच कर लें।