बहोरीबंद: करोड़ों की लागत से बना कुआं बंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनियमितताओं के बीच बिना निरीक्षण विभाग ने लिया हैंडओवर
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा आयुष्मान आरोग्यम मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी योजनाएं शुरू की गई थीं, ताकि गांवों में ही लोगों को प्राथमिक इलाज, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। लेकिन कटनी जिले के ग्राम कुआं में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन योजनाओं की हकीकत पर सवाल खड़े कर रहा है