ललितपुर: 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले बंदी को मोबाइल व सिम मुहैया कराने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज-ASP
एएसपी ललितपुर कालू सिंह ने शुक्रवार दोपहर करीबन 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ललितपुर जिला कारागार में निरुद्ध बंदी द्वारा बागपत निवासी एक स्कूल संचालक से 20 लाख रु की रंगदारी मांगने वाले कैदी को सिम एवं मोबाइल फोन उपलब्ध कराने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही अन्य दोषियों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।