धौलछीना: नौगांव से लापता बुजुर्ग का जैगन नदी से संदिग्ध हालात में मिला शव, पहाड़ी से गिरकर मौत होने की जताई जा रही आशंका
नौगांव निवासी बुजुर्ग गोविंद राम बीते सोमवार को घर से काम पर जाने की बात कह कर निकले थे। पिछले दो दिन से जब बुजुर्ग से कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों ने बुधवार को खोजबीन शुरू की। दोपहर करीब 03 बजे घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर जैगन नदी के किनारे उनका शव बरामद हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।