धौलछीना: तल्ला शेराघाट के उमेर गांव में गुलदार ने 6 वर्षीय बच्चे पर हमला कर किया घायल, परिजनों के शोर से बची मासूम की जान
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 08 बजे उमेर गांव में पुष्कर राम का 6 वर्षीय बेटा दीपांशु परिवार के अन्य बच्चों के साथ घर के आंगन में टहल रहा था। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। परिजन घायल दीपांशु को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेराघाट लाए जहां बच्चे का उपचार चल रहा है।