धौलछीना: धौलछीना पुलिस ने बाड़ेछीना तिराहे से अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार, थाना धौलछीना में दर्ज किया मुकदमा
मीडिया सेल से सोमवार शाम करीब 04 बजे मिली जानकारी के अनुसार एसओ धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में रविवार देर रात टीम बाड़ेछीना तिराहा के समीप गश्त कर रही थी। इस दौरान सुन्दर सिंह निवासी ग्राम पातलदेवी पूनाकोट के कब्जे से 18 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई। जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।