जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया पेंशनर्स भवन का लोकार्पण, वरिष्ठ नागरिकों को मिली सम्मान की सौगात
पेंशनरों ने जताया आभार, बोले— सरकार हमारी जरूरतों और सम्मान का पहले से रखती है ध्यान
उरई (जालौन)। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद में नवनिर्मित पेंशनर्स भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज की सेवा करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों का अनुभव समाज और नई पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर है तथा यह भवन संवाद, सहयोग और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पेंशनरों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सम्मानपूर्वक विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
इस दौरान पेंशनरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी जरूरतों और सम्मान का ध्यान बिना मांग के ही रखती है तथा पेंशनर्स भवन इसका सशक्त उदाहरण है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, एमएलसी रमा निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पेंशनर्स एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Orai, Jalaun | Jul 12, 2026