सीधी जिले के बहरी कुबरी के बीच पड़रिया गांव में सड़क किनारे वाहन में लगी आग, मौके पर नहीं दिखा कोई व्यक्ति
सीधी/बहरी। सीधी जिले के पड़रिया, एनएच-39 पर बहरी-कुबरी के बीच एक वाहन में आग लगी हुई दिखाई दी। मौके की तस्वीर के अनुसार वाहन धू-धू कर जलता नजर आ रहा है, जबकि आसपास तत्काल कोई व्यक्ति मौजूद दिखाई नहीं दे रहा।
वाहन का चालक कहां है या यह अभी स्पष्ट नहीं है। चालक के संबंध में स्थिति की जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। घटना बहरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वाहन में आग लगाया गया या खुद लगा क्या कारण था सब जांच के उपरांत पता चलेगा
फिलहाल आग लगने के कारण और वाहन में सवार लोगों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच किए जाने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।