राजगढ़: किशनपुरा जोहड़ी में पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव की हुई शिनाख्त, हनुमानगढ़ जिले के रामवास निवासी 32 वर्षीय बुधराम
Rajgarh, Churu | Nov 11, 2026 सादुलपुर क्षेत्र के किशनपुरा जोहड़ी में मंगलवार को पेड़ पर फंदे से लटके मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। बुधवार को मृतक की पहचान बुधराम (32) पुत्र धन्नाराम मेघवाल निवासी रामबास, तहसील भादरा, हनुमानगढ़ के रूप में हुई है। जिस पर सादुलपुर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सुपुर्द के दिया।पहचान भाई होशियार सिंह ने की।