अंबेडकर कॉलोनी में अखिल भारतीय जाटव समाज संगठन के द्वारा समाज उत्थान कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें रविवार को उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा,कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा शिरकत करेंगे।शनिवार शाम 4 बजे विधायक राजेंद्र मीणा ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर आयोजकों को निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि बाईपास से कार्यक्रम स्थल तक अतिथियों को जुलूस के रूप में लाया जाएगा।