हज़ारीबाग: 250 चक्कों वाले ट्रक को देखने उमड़ी भीड़, हजारीबाग पहुंचा विशाल काफिला
बेल्जियम से भारत पहुंची भारी मशीनरी अब सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश की ओर जा रही है। इस मशीनरी को ले जाने के लिए करीब 250 चक्कों वाले विशेष ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मशीन समुद्र के रास्ते ओडिशा के पारादीप पोर्ट पहुंची और वहां से ट्रक के जरिए इसकी यात्रा शुरू हुई।