जमुई: पतौना चौक पर संदिग्ध स्थिति में बुजुर्ग की मौत के 12 घंटे बाद हुई पहचान, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | May 27, 2026 पतौना चौक पर मंगलवार की शाम सन्देहहास्पद स्थित में अज्ञात वृद्ध की मौत के करीब 12 घंटे बाद बुधवार की सुबह 7:00 बजे पहचान हो गई है। परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा मृतक वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। मृतक वृद्ध की पहचान ख़ैरा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव निवासी 90 वर्षीय सुगदेव तांती के रूप में हुई है।