दतिया: ग्राम बिलोनी से महिला हुई लापता, परिजनों ने जिगना थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
Datia, Datia | Sep 25, 2024 जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम बिलोनी से अज्ञात कारणों के चलते एक महिला अपने घर से लापता हो गई। जिसको लेकर महिला के परिजनों ने जिगना थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। मंगलवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि ग्राम बिलोनी से 30 वर्षीय महिला जो कि बिना बताये घर से कही चली गई। जिसे परिजनों ने सभी जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता न चला।