दतिया: ग्राम लरायटा में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ 4 लोगों ने की मारपीट, चिरुला पुलिस ने मामला किया दर्ज
Datia, Datia | Sep 22, 2024 ग्राम लरायटा में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ 04 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे महिला घायल हो गई। जिसको लेकर चिरुला पुलिस ने 04 लोगों पर मामला दर्ज किया है। रविवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़िता महिला भारती पत्नी विजय अहिरवार के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी सुमित अहिरवार ने अपने अन्य 03 लोगों के साथ मिलकर महिला की मारपीट कर दी।