दतिया: ग्राम कुंआखेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर अधेड़ के साथ 4 लोगों ने की मारपीट, दुरसड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया
Datia, Datia | Sep 24, 2024 दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंआखेड़ा में एक अधेड़ के साथ 04 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया। जिसको लेकर दुरसड़ा पुलिस ने चारों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।वहीं सोमवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित अधेड़ वनमाली पुत्र कल्लू चौबे के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी आनंद पाठक ने अपने अन्य 03 लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर दी।