दतिया: ग्राम इकारा में 14 वर्षीय किशोर की 3 अज्ञात लोगों ने गोली मारकर की हत्या, उनाव पुलिस ने जांच शुरू की
Datia, Datia | Sep 24, 2024 ग्राम इकारा में एक 14 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार रात करीब 08 बजे की बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्राम इकारा निवासी रामपाल सिंह गुर्जर का 14 वर्षीय बेटा घर के बाहर दोस्तों के साथ खड़ा हुआ था। तभी तीन अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली युवक के पेट को चीरते हुए पार हो गई।