बड़ी सादड़ी: मूंजवा में प्रगति परियोजना बैठक, अधूरी पढ़ाई वाली महिलाओं को 10वीं पूरी करने का अवसर दिया जाएगा
बड़ीसादड़ी। मूंजवा ग्राम पंचायत में गुरुवार को सृष्टि सेवा समिति और एजुकेट गर्ल्स की प्रगति परियोजना के तहत बैठक हुई। इसका उद्देश्य उन महिलाओं को RSOS के जरिए 10वीं पूरी कराना था जो किसी कारण से पढ़ाई छोड़ चुकी हैं। गांव के नजरिया नक्शे से शिक्षा से वंचित महिलाओं की पहचान कर चिन्हित करना है।