Public App Logo
सुबह-सुबह खेत में उतरे CM विष्णुदेव साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार सुबह अपने गृहग्राम बगिया में अलग अंदाज में नजर आए। सरकारी और राजनीतिक व्यस्तताओं से दूर सीएम साय खेत में उतरे और बैलों की जोड़ी के साथ हल चलाकर पारंपरिक तरीके से बियासी की। खेत में हल की मूठ संभालते हुए उन्होंने खेती-किसानी से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को साझा किया। किसान परिवार से आने वाले मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी माटी और खेत से जुड़े रहने का सुख अलग है। उन्होंने खेती को सिर्फ आजीविका नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार बताते हुए किसानों की मेहनत और कृषि परंपरा को छत्तीसगढ़ की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। #VishnuDeoSai #Jashpur #Chhattisgarh #Kisan #ChhattisgarhPrimeTime - Raipur News