फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा का शव ट्रैक पर मिला, परिजनों ने कॉलेज पर लगाए गंभीर आरोप - चौकी पर हंगामा
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में एक नर्सिंग छात्रा का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजन सिविल लाइन चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
परिजनों का आरोप है कि कॉलेज में छात्रा को लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। भाई ने बताया कि बहन ने रात में कॉल करके परेशान किए जाने की बात कही थी। पिता और महिला रिश्तेदार ने भी कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठाए और पूरी जांच की मांग की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। असली सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।
जानकारी के अनुसार कॉलेज का नाम - फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग / हॉस्पिटल, इरमा ग्रामीण विकास ट्रस्ट, मटसेना, फिरोजाबाद बताया जा रहा है।
परिजनों की मांग है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
DDM NEWS
रिपोर्ट - कश्मीर सिंह जर्नलिस्ट
आप क्या सोचते हैं इस घटना पर? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
न्याय के लिए इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
#फिरोजाबाद #Firozabad #Matsena #FirozabadBreaking #UPNews #DDMNews #KashmirSingh #JusticeForStudent #ViralNews