दूध खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है।
अमूल और मदर डेयरी ने 12 नवंबर से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
टोंड दूध अब 2 रुपये प्रति लीटर और फुल क्रीम दूध 4 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।
कंपनियों का कहना है कि चारे, पशु आहार, पैकिंग और परिवहन की बढ़ती लागत की वजह से दूध की उत्पादन लागत पर दबाव बढ़ा है।