आहोर में बाइक के पास मिला लॉ स्टूडेंट का शव: कोर्ट जाने के लिए घर से निकला था, मौ#त के कारणों का खुलासा नहीं। जालोर जिले के आहोर में जालोर रोड पर कानिवाड़ा हनुमान मंदिर के पास लॉ स्टूडेंट अर्जुन कुमार मेघवाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। डोडियाली निवासी अर्जुन एलएलबी पूरी कर AIBE परीक्षा की तैयारी कर रहा था और जालोर में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, वह कोर्ट जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम से घटनास्थल के साक्ष्य जुटवाए और शव आहोर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौ#त के कारण स्पष्ट होंगे।
Jalor, Jalor | Nov 11, 2026