फुल्लीडूमर: रामचंद्रपुर गांव से फुल्लीडुमर पुलिस ने एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव से फरार एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कोर्ट वारंटी शंभू मांझी है। जिसे अपर अध्यक्ष राजीव रंजन ने सुरक्षा बलों के साथ उसके घर पर गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे छापेमारी कर की। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कोर्ट वारंटी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।