फुल्लीडूमर: खेसर के मधुवन गांव में पैसे के लिए पुत्र ने की वृद्ध मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
खेसर थाना क्षेत्र के मधुवन गांव में रविवार की देर रात करीब 10 बजे एक पुत्र ने पैसे के लिए अपनी वृद्ध मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर हत्यारोपी गोविंद भट्ट के 30 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार को गिरफ्तार कर थाने पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। थाना अध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है