फुल्लीडूमर: पड़ावचक गांव के किशोर की बाइक दुर्घटना में मौत, शव पहुंचने पर परिजनों में मचा कोहराम
पड़ावचक गांव के 15 वर्षीय किशोर शिवम कुमार की बाइक दुर्घटना में मौत के बाद रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। जहां परिजनों में कोहराम मच गया। बीते शनिवार रविवार की मध्य रात्रि बाद मृत किशोर अपने दोस्त सादपुर गांव के राहुल कुमार के साथ मेला देखकर बाइक से दोनों वापस घर आ रहे थे। जहां बल्लीकित्ता गांव के पास घटना हुई।