फुल्लीडूमर: समता टोला में आपसी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने शराब के नशे में दो युवतियों सहित तीन लोगों को मारपीट कर किया घायल
खेसर बाजार के पुराने थाना के पास समता टोला में आपसी रंजिश को लेकर एक पक्ष के पंचू उर्फ पंकज ठाकुर ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए दो युवती सहित तीन लोगों को धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे हुई घटना में जख्मी निशा कुमारी, नीतू कुमारी एवं सिकंदर मंडल को इलाज के लिए फुल्लीडुमर अस्पताल में भर्ती कराया गया।