फुल्लीडूमर: मधुवन गांव में मां के हत्यारे पुत्र को पुलिस ने भेजा जेल, पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई
खेसर थाना अंतर्गत मधुवन गांव में वृद्ध मां की धारदार हथियार से हत्या मामले में पुलिस ने हत्यारा पुत्र राजीव कुमार सिंह को सोमवार की शाम करीब 4 बजे जेल भेज दिया पुलिस के पूछताछ में हत्यारोपी ने स्वयं हत्या करने की बात स्वीकार की है। इस बीच भागलपुर आयी SFLटीम ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं कपड़े आदि की जांच की। घटना से ग्रामीण हतप्रभ है।