फुल्लीडूमर: खड़ौआ गांव के अंबा पोखर में डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
राता पंचायत के खड़ौआ गांव के अंबा पोखर में डूबने से चौधरी टोला निवासी 22 वर्षीय युवक राजा कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद खेसर थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। बुधवार के सुबह करीब 5 बजे युवक पोखर की ओर शौच करने गया था। जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। वह अपने ननिहाल खड़ौआ के तिलकु चौधरी के घर पर रहता था।