मिहींपुरवा: मोतीपुर पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई में 15 ग्राम स्मैक के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना मोतीपुर पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना मोतीपुर क्षेत्रान्तर्गत भारत नेपाल बार्डर स्थित फिलर सं0. 667 ग्राम लौकाही के पास 15 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी वार्ड नं- 04 गाँव पालिका बढैय्याताल थाना मैनापोखर जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल उम्र 26 वर्ष को न्यायालय भेजा गया