बांसगांव: बांसगांव-माल्हनपार मार्ग पर बसौली बुजुर्ग गेट के सामने सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल
बांसगांव क्षेत्र के बांसगांव-माल्हनपार मार्ग पर बसौली बुजुर्ग गेट के सामने बाइक सवार की दुर्घटना से मौत हो गई। बाइक पर बैठा साथी गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए सीएचसी बांसगांव के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान फुलहर बुजुर्ग निवासी अमरनाथ उर्फ शिवम पांडेय पुत्र छोटेलाल पांडेय (24 वर्ष) के रूप में हुई।