गोरखपुर: जीआरपी ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से तीन चोरी के मोबाइल के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
रेलवे स्टेशन और ट्रेन में यात्रियों की मोबाइल को चोरी करने वाले तीन आरोपी गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से जीआरपी ने पकड़े हैं। जीआरपी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम आरव माथुर, मनोज सिंह और गौरव जी चौहान है। इनके पास से पुलिस ने तीन चोरी की मोबाइल बरामद की है जो इन्होंने गोरखपुर रेलवे स्टेशन से चोरी की थी।