गोरखपुर: कैंट और बड़हलगंज थानेदार के खिलाफ वकीलों ने एसएसपी कार्यालय में एसएसपी से की मुलाकात
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु पांडे के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में सिविल लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं की मांग है कि कैंट थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए और अधिवक्ता रविंद्र दुबे के प्रकरण में कैंट पुलिस द्वारा आरोपी को छोड़ा गया था उसकी गिरफ्तारी की जाए। बड़हलगंज के थानेदार की भी शिकायत किया।