गोरखपुर: नगर आयुक्त ने नौसढ़ में बन रहे एनिमल क्रिमेटोरियम का किया निरीक्षण
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा नौसढ़ में बन रहे एनिमल क्रिमेटोरियम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्रिमेटोरियम तक जाने के लिए एकल बंदे से सीसी रोड ढलाई का कार्य चल रहा था। नगर आयुक्त द्वारा रोड के दोनों तरफ वृक्षारोपण व सोलर लाइट लगाने का निर्देश दिया गया। किमेटोरियम निर्माण का कार्य शीघ्रता से कराए जाने हेतु मुख्य अभियंता को निर्देश दिया।