मुरैना नगर: गुजरात में जहरीली शराब से मुरैना के व्यक्ति की मौत, कोतवाली में शून्य प्राथमिकी दर्ज कर शव परीक्षण
मुरैना के डोंगरपुर किरार गांव निवासी नगेंद्र यादव की गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब पीने से मौत हो गई।गुजरात पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त की रात खरकड़ी गांव में दोस्तों ने शराब पार्टी की थी।डुप्लीकेट शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी।नगेंद्र समेत तीन की उपचार के दौरान मौत हो गई।शव बुधवार को मुरैना लाया गया।कोतवाली पुलिस ने जीरो पर कायमी कर पोस्टमार्टम कराया।