ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील में समाधान दिवस का आयोजन, तहसीलदार ने सुनी जनसमस्याएँ
शनिवार को ऊँचाहार तहसील सभागार में आयोजित समाधान सम्पन्न हुआ,इस दौरान कुल आयी 24 शिकायतों में तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतों के गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिए गए।तहसीलदार सुनील कुमार ने आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनी।इस मौके पर बीडीओ सुनील कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक चन्द्र कुमार दीक्षित समेत अन्य लोग रहे।