बड़कोट नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, पूर्व पालिकाध्यक्ष अतोल रावत ने खोला मोर्चा!
उत्तरकाशी के बड़कोट नगर पालिका परिषद में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष भाजपा नेता अतोल रावत ने वर्तमान पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। विनोद डोभाल पहले यह कह चुके हैं कि विकास कार्यों को रोकने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
गढ़वाल मंडल विकास निगम में आयोजित प्रेस वार्ता में रावत ने दावा किया कि उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायत दी है और मामले में जांच कमेटी गठित की गई है। अतोल सिंह रावत ने अपने कार्यकाल की भी जांच कराने की खुली चुनौती दी। उन्होंने खनन नीति, कथित अवैध भंडारण और पालिका के कामकाज को लेकर भी सवाल उठाए।
#बड़कोट #उत्तरकाशी #नगरपालिका #AtolSinghRawat #VinodDobhal #UttarakhandNews #UttarkashiNews #PoliticalNews #PahadSamachar