मधेपुरा: तुलसी बारी गांव में विनीता देवी को गांव के चंदन और कुंदन कुमार ने मारपीट कर जख्मी किया, सदर थाने में आवेदन
मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के तुलसी बारी गांव वार्ड नंबर 7 में धान के खेत में लगे फसल को गांव के ही पड़ोसी चंदन कुमार एवं कुंदन कुमार के द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने पर मना करने पर चंदन कुमार एवं कुंदन कुमार ने विनीता देवी के साथ मारपीट की घटना को दिया अंजाम विनीता देवी ने अपने साथ हुई मारपीट घटना का लिखित आवेदन सदर थाने में देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की।